जतारा में 22 जून से होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के पात्रों का चयन हुआ

जतारा ! श्रमणाचार्य 108 श्री विमर्श सागर जी महाराज की जन्म नगरी श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र आदिश्वर धाम जतारा में, परम पूज्य आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के अंतिम आशीर्वाद एवं नवाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के प्रथम आशीर्वाद से,  शांति विद्यानगर न्यू कोर्ट कॉलोनी जतारा में 22 जून से 27 जून 2024 तक होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के मुख्य पात्रों का चयन परम पूज्य मुनि 108श्री सौम्य सागर जी महाराज, निश्चल सागर जी महाराज एवं निरापद सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आदिश्वर धाम जतारा में संपन्न हुआ।


भारतीय जैन संगठन तहसील अध्यक्ष एवं समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने बताया कि दोपहर कालीन वेला में त्रय मुनिराजो के सानिध्य में दशम प्रतिमा धारी वाणी भूषण बाल ब्रह्मचारी पंचकल्याणक प्रतिष्ठाचार्य श्रद्धेय अशोक भैया जी ने अपने कुशल निर्देशन में पंचकल्याणक के मुख्य पात्रों की चयन प्रक्रिया संपन्न करवाई।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के सौभाग्यशाली पात्रों में जहा भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य मंदिर निर्माण करता इंजीनियर संतोष कुमार श्रीमती विजय जैन पारी वालों को प्राप्त हुआ तो वही सौधर्म इंद्र इंजी.संकेत श्री मति कृतिका मोदी अमेरिका, धनपति कुवेर
इंजी श्रेणिक श्रीमती शैली मोदी अमेरिका एवं ध्वजारोहण करने का सौभाग्य इंजी. स्वयंभू श्रीमती वंदना जैन मोदी अमेरिका परिवार को प्राप्त हुआ। विधिनायक संतोष जैन प्रियंक जैन मांंची,  राजा श्रेयांश अरविंद कुमार श्रीमती कल्पना माची,  ईशान इंद्र राजकुमार जैन अशोक नगर एवं भरत बनने का सौभाग्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष विजय जैन सगरवारा को प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि नगर के धर्म श्रेष्ठी इंजीनियर संतोष कुमार जैन श्रीमती विजय जैन पारी वालों ने अपनी विशाल उदारता से नवीन जिनालय का निर्माण करवा कर पूज्य मुनि संघ के समक्ष संपूर्ण जतारा जैन समाज को जिनालय सौंप दिया एवं पुण्य स्वरूप पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में अपने तीनो बेटों,  वधुओं सहित मुख्य पात्रों के रूप में पुण्यार्जन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समूची जैन समाज ने इंजी.  संतोष श्रीमती विजय जैन पारी वालों के असीमित पुण्य की अनुमोदन की। कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष महेंद्र जैन टानगा, प्रकाश जैन रोशन, पवन मोदी, सुनील बंसल, वीरेंद्र ठेकेदार, धर्मेंद्र सतगुवां,  संजीव मांची,  राजेश देवरहा,  मनोज मोदी,  राजीव मोदी, विमल जैन, बिट्टू जैन, शैंकी बुखारिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर जतारा जैन समाज के समस्त प्रतिष्ठान संपूर्ण दिवस बंद रहे।

~ आनंद जैन✍🏻

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like